सिटी रिपोर्टर | बोकारो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो महिला पुलिस ने नारी शक्ति का संदेश देते हुए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की और लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने नया मोड़, चेक पोस्ट सहित कई प्रमुख स्थानों पर सघन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई। वहीं हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चला रही महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। एसपी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को आगे रखकर यह विशेष जांच अभियान चलाया गया है, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त और सक्षम हैं। सिटी रिपोर्टर | बोकारो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो महिला पुलिस ने नारी शक्ति का संदेश देते हुए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की और लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने नया मोड़, चेक पोस्ट सहित कई प्रमुख स्थानों पर सघन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई। वहीं हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चला रही महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। एसपी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को आगे रखकर यह विशेष जांच अभियान चलाया गया है, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त और सक्षम हैं।


