राजापाकर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना, उनका समर्थन करना और उनके अधिकारों, न्याय व हकों के लिए आवाज उठाना था। इसका लक्ष्य कृषि, स्वास्थ्य एवं पोषण, आजीविका, हर घर नल का जल और उद्यम विकास में महिलाओं के नेतृत्व को उजागर करना तथा निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में उनकी अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी था। समारोह में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर रंजन कुमार, समेकित बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक रूबी कुमारी, पूनम कुमारी, रीता कुमारी, राजापाकर हाई स्कूल की प्रभारी शिक्षिका कुमारी पल्लवी, संगीत शिक्षिका सोनिका दुबे और शिक्षा विभाग से पप्पू जी सहित कई अन्य शिक्षकगण अतिथि के रूप में शामिल हुए। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत की ओर से प्रीतेश कुमार लाल और भास्कर मित्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। राजापाकर हाई स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि माध्यमिक विद्यालय बेलकुंडा की संगीत शिक्षिका सोनिका दुबे ने अपने संगीत से समा बांधा। इस अवसर पर जल महोत्सव पखवाड़ा का भी आयोजन किया गया। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुधीर रंजन कुमार ने महिला पंप चालक गणित देवी को बुके और चादर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजापाकर प्रखंड की 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इनमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, महिला उद्यमी, महिला किसान और सामुदायिक नेता शामिल थीं, जो अपने समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत से जुड़ी समूह सखी और पशु सखी कैडर दीदियों को भी उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राजापाकर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना, उनका समर्थन करना और उनके अधिकारों, न्याय व हकों के लिए आवाज उठाना था। इसका लक्ष्य कृषि, स्वास्थ्य एवं पोषण, आजीविका, हर घर नल का जल और उद्यम विकास में महिलाओं के नेतृत्व को उजागर करना तथा निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में उनकी अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी था। समारोह में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर रंजन कुमार, समेकित बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक रूबी कुमारी, पूनम कुमारी, रीता कुमारी, राजापाकर हाई स्कूल की प्रभारी शिक्षिका कुमारी पल्लवी, संगीत शिक्षिका सोनिका दुबे और शिक्षा विभाग से पप्पू जी सहित कई अन्य शिक्षकगण अतिथि के रूप में शामिल हुए। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत की ओर से प्रीतेश कुमार लाल और भास्कर मित्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। राजापाकर हाई स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि माध्यमिक विद्यालय बेलकुंडा की संगीत शिक्षिका सोनिका दुबे ने अपने संगीत से समा बांधा। इस अवसर पर जल महोत्सव पखवाड़ा का भी आयोजन किया गया। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुधीर रंजन कुमार ने महिला पंप चालक गणित देवी को बुके और चादर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजापाकर प्रखंड की 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इनमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, महिला उद्यमी, महिला किसान और सामुदायिक नेता शामिल थीं, जो अपने समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत से जुड़ी समूह सखी और पशु सखी कैडर दीदियों को भी उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


