कुम्हारी मे जुटीं आसपास गांवों की महिलाएं, खेली लंगड़ी और कुर्सी दौड़

कुम्हारी मे जुटीं आसपास गांवों की महिलाएं, खेली लंगड़ी और कुर्सी दौड़

कुम्हारी | कुम्हारी में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। इसमें कुम्हारी और आसपास के लगभग 10 गांव की महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर जहां एक तरफ समाज और इतिहास में महिलाओं की प्रभावशाली भूमिका को रेखांकित करने वाले उद्बोधन हुए, तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं ने नृत्य-संगीत के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सैनिक परिवारों की महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही लंगड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, पिरामिड बनाओ, कौन पहले दीप जलाए जैसी कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बता दें कि विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की योजना से पूरे देश में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारी में भी कार्यक्रम हुआ। नगर की महिलाओं ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि गीता राय और विशिष्ट वक्ता सुनीता साहू, मुख्य वक्ता टाकेश्वरी साहू ने वक्तव्य दिया। संचालन शारदा मौर्य, जागेश्वरी देवांगन ने किया। प्राचार्य मनीषा साहू, नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा सहित बड़ी संख्य में लोग उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *