राजसमंद के आमेट में दो महिलाएं पानी के लिए लड़ पड़ी। यहां दोवड़ा पंचायत के सेगणवास गांव में हैंडपंप से पानी भरने के दौरान 2 महिलाओं के बीच झगड़े का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हैंडपंप के पास महिलाओं ने पानी भरने के लिए अपने मटके लाइन में लगा रखे थे। इसी दौरान एक महिला ने दूसरी महिला की मटकी फोड़ दी, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और झगड़े की स्थिति बन गई। दोवड़ा पंचायत के प्रशासक रतन सिंह ने बताया- गांव में 10 से 12 हैंडपंप हैं, लेकिन जलस्तर गिरने से उनमें पानी नहीं आ रहा। एक दूसरे से बारी के लिए झगड़ती रही घटना के दौरान पास खड़ी अन्य महिलाएं हंसती नजर आईं, वहीं कुछ महिलाएं अपनी बारी को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाती दिखीं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पानी की भारी कमी है और हैंडपंप की संख्या पर्याप्त होने के बावजूद जलस्तर नीचे चले जाने से अधिकांश हैंडपंप सूखे पड़े हैं। 250 मकान 1000 की आबादी दोवड़ा पंचायत के प्रशासक रतन सिंह ने बताया किगांव में करीब 200 से 250 मकान और लगभग 100 की आबादी निवास करती है। गांव में 10 से 12 हैंडपंप हैं, लेकिन जलस्तर गिरने से उनमें पानी नहीं आ रहा। दो साल पहले जल जीवन मिशन के तहत 52 फीट ऊंची पानी की टंकी बनाई गई और ट्यूबवेल कनेक्शन भी किया गया, परंतु अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।


