अश्लील गानों पर महिला डांसरों ने लगाए ठुमके:भागलपुर में थाना से 2KM की दूरी पर प्रोग्राम, थानाध्यक्ष बोले- कार्रवाई होगी

भागलपुर में थाना से महज 2KM की दूरी पर अश्लील गानों पर महिला डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। मामला, शाहकुंड स्थित मां बागेश्वरी पूजा पंडाल का है। जहां चैती दुर्गा पूजा समारोह के दौरान पूरी रात अश्लील गानों पर बार बालाओं के डांस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला डांसर अश्लील गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस बीच भारी संख्या में दर्शक मौजूद हैं। वीडियो में महिला डांसर के अलावा आयोजन समिति के लोग और आसपास इलाकों के करीब हजारों लोग मौजूद थे। दरअसल, चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर मां बागेश्वरी प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी- भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने अश्लील गाने पर लगाए ठुमके लोग दूर-दराज से पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी बीच देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं कथित तौर पर फूहड़ और अश्लील गानों पर नृत्य करती नजर आ रही हैं, जिससे धार्मिक माहौल प्रभावित होने की बात कही जा रही है। नाम न छापने के शर्त पर मंदिर से जुड़े एक सदस्य न बताया कि धार्मिक आयोजन के दौरान इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन आस्था के साथ खिलवाड़ है। पूजा पंडाल जैसे पवित्र स्थान पर अश्लीलता परोसना पूरी तरह अनुचित है। इधर, कुछ लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर आपत्ति जताई है। कई यूजर्स ने इसे सांस्कृतिक पतन करार दिया है, तो कुछ ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। मामले पर शाहकुंड थानाध्यक्ष अनिल शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। पता कर रहे हैं, अगर ऐसा है करवाई करेंगे। भागलपुर में थाना से महज 2KM की दूरी पर अश्लील गानों पर महिला डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। मामला, शाहकुंड स्थित मां बागेश्वरी पूजा पंडाल का है। जहां चैती दुर्गा पूजा समारोह के दौरान पूरी रात अश्लील गानों पर बार बालाओं के डांस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला डांसर अश्लील गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस बीच भारी संख्या में दर्शक मौजूद हैं। वीडियो में महिला डांसर के अलावा आयोजन समिति के लोग और आसपास इलाकों के करीब हजारों लोग मौजूद थे। दरअसल, चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर मां बागेश्वरी प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी- भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने अश्लील गाने पर लगाए ठुमके लोग दूर-दराज से पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी बीच देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं कथित तौर पर फूहड़ और अश्लील गानों पर नृत्य करती नजर आ रही हैं, जिससे धार्मिक माहौल प्रभावित होने की बात कही जा रही है। नाम न छापने के शर्त पर मंदिर से जुड़े एक सदस्य न बताया कि धार्मिक आयोजन के दौरान इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन आस्था के साथ खिलवाड़ है। पूजा पंडाल जैसे पवित्र स्थान पर अश्लीलता परोसना पूरी तरह अनुचित है। इधर, कुछ लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर आपत्ति जताई है। कई यूजर्स ने इसे सांस्कृतिक पतन करार दिया है, तो कुछ ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। मामले पर शाहकुंड थानाध्यक्ष अनिल शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। पता कर रहे हैं, अगर ऐसा है करवाई करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *