ट्रैक्टर की पहिया से महिला की गर्दन को रौंदा, मौत:मधुबनी में घर जाने के दौरान हादसा, ड्राइवर फरार; CCTV की मदद से तलाश जारी

ट्रैक्टर की पहिया से महिला की गर्दन को रौंदा, मौत:मधुबनी में घर जाने के दौरान हादसा, ड्राइवर फरार; CCTV की मदद से तलाश जारी

मधुबनी में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना झंझारपुर बाजार स्थित लंगरा चौक के पास की है। मृतका की पहचान वार्ड 16, इस्लामपुर निवासी शंभू राय की पत्नी ललिता देवी (58) के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति शंभू राय ने बताया कि वे वार्ड नंबर 16 से अपने घर वार्ड नंबर 15 जा रहे थे। उनका एक घर वार्ड 16 में भी है, जिसे देखने वे आए थे। साइकिल से वापस लौटते समय लंगरा चौक की ओर से इस्लामपुर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया ललिता देवी की गर्दन को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने को लेकर आक्रोशित दिखे। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। CCTV की मदद से ट्रैक्टर की तलाश कर रही पुलिस थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रैक्टर की तलाश कर रही है। घटनास्थल के पास ही एक कलम गाछी (आम के बगीचे) में खाली खड़े एक ट्रैक्टर पर लोगों ने संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फर्द बयान या प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी। मधुबनी में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना झंझारपुर बाजार स्थित लंगरा चौक के पास की है। मृतका की पहचान वार्ड 16, इस्लामपुर निवासी शंभू राय की पत्नी ललिता देवी (58) के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति शंभू राय ने बताया कि वे वार्ड नंबर 16 से अपने घर वार्ड नंबर 15 जा रहे थे। उनका एक घर वार्ड 16 में भी है, जिसे देखने वे आए थे। साइकिल से वापस लौटते समय लंगरा चौक की ओर से इस्लामपुर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया ललिता देवी की गर्दन को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने को लेकर आक्रोशित दिखे। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। CCTV की मदद से ट्रैक्टर की तलाश कर रही पुलिस थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रैक्टर की तलाश कर रही है। घटनास्थल के पास ही एक कलम गाछी (आम के बगीचे) में खाली खड़े एक ट्रैक्टर पर लोगों ने संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फर्द बयान या प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *