पूर्णिया में महिला की हत्या मामले का खुलासा:पहला पति निकला कातिल, पत्नी की दूसरी शादी से नाराज था; वारदात के बाद फेक नोट तैयार किया था

पूर्णिया में महिला की हत्या मामले का खुलासा:पहला पति निकला कातिल, पत्नी की दूसरी शादी से नाराज था; वारदात के बाद फेक नोट तैयार किया था

पूर्णिया में मक्के के खेत से मिले महिला के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में रेप और साजिश की आशंका जताई जा रही थी, अब उसमें चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला का पहला पति ही हत्यारा निकला। दूसरी शादी से नाराज था। उसके ऊपर किसी का शक न जाए, इसलिए फेक नोट तैयार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए के. नगर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। छानबीन के दौरान में पुलिस ने असली आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच में खुलासा हुआ कि कंचन कुमारी की हत्या उसके पहले पति राजाराम पांडे (24) ने की है। पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। हालांकि पुलिस ने हत्या के पीछे की पूरी वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन शुरुआती जांच में ये मामला आपसी संबंधों और निजी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल के. नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि कंचन कुमारी हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला आपसी संबंध और निजी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। अन्य पहलुओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है। पूर्णिया में मक्के के खेत से मिले महिला के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में रेप और साजिश की आशंका जताई जा रही थी, अब उसमें चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला का पहला पति ही हत्यारा निकला। दूसरी शादी से नाराज था। उसके ऊपर किसी का शक न जाए, इसलिए फेक नोट तैयार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए के. नगर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। छानबीन के दौरान में पुलिस ने असली आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच में खुलासा हुआ कि कंचन कुमारी की हत्या उसके पहले पति राजाराम पांडे (24) ने की है। पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। हालांकि पुलिस ने हत्या के पीछे की पूरी वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन शुरुआती जांच में ये मामला आपसी संबंधों और निजी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल के. नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि कंचन कुमारी हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला आपसी संबंध और निजी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। अन्य पहलुओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *