मोतिहारी के गढ़हिया थाना क्षेत्र के मारीपुर मिलिक गांव में एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जमीनी विवाद को लेकर हुई इस घटना में महिला का सिर फट गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरकारी शिक्षक जितेंद्र और उनके भाई ने किया हमला जानकारी के अनुसार, मारीपुर मिलिक गांव के सरकारी शिक्षक जितेंद्र सहनी, उनके भाई कृष्णा सहनी, सिकंदर सहनी, जयलाल सहनी, पंकज सहनी और धर्मेंद्र सहनी सहित लगभग एक दर्जन लोगों पर आरोप है। इन पर राजेंद्र सहनी की पत्नी रानी देवी और उनके परिवार पर हमला करने का आरोप है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला की पिटाई करते और बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी मारते हुए दिख रहे हैं। घायल पीड़िता रानी देवी ने बताया कि उनका परिवार पिछले लगभग 50 वर्षों से अपनी जमीन पर रह रहा है, जहां उन्होंने पशुओं के लिए दलान बना रखा है। रानी देवी का आरोप है कि इसी जमीन को लेकर विवाद के कारण आरोपियों ने अचानक उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फट गया। थानाध्यक्ष बोले- आवेदन की पुष्टि, जांच शुरू पीड़िता ने गढ़हिया थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उनका परिवार दहशत में है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। गढ़हिया थानाध्यक्ष आदित्य ने बताया कि मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी के गढ़हिया थाना क्षेत्र के मारीपुर मिलिक गांव में एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जमीनी विवाद को लेकर हुई इस घटना में महिला का सिर फट गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरकारी शिक्षक जितेंद्र और उनके भाई ने किया हमला जानकारी के अनुसार, मारीपुर मिलिक गांव के सरकारी शिक्षक जितेंद्र सहनी, उनके भाई कृष्णा सहनी, सिकंदर सहनी, जयलाल सहनी, पंकज सहनी और धर्मेंद्र सहनी सहित लगभग एक दर्जन लोगों पर आरोप है। इन पर राजेंद्र सहनी की पत्नी रानी देवी और उनके परिवार पर हमला करने का आरोप है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला की पिटाई करते और बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी मारते हुए दिख रहे हैं। घायल पीड़िता रानी देवी ने बताया कि उनका परिवार पिछले लगभग 50 वर्षों से अपनी जमीन पर रह रहा है, जहां उन्होंने पशुओं के लिए दलान बना रखा है। रानी देवी का आरोप है कि इसी जमीन को लेकर विवाद के कारण आरोपियों ने अचानक उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फट गया। थानाध्यक्ष बोले- आवेदन की पुष्टि, जांच शुरू पीड़िता ने गढ़हिया थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उनका परिवार दहशत में है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। गढ़हिया थानाध्यक्ष आदित्य ने बताया कि मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


