उन्नाव में महिला का शव फंदे से लटका मिला शव:अप्रैली में होनी थी बेटी की शादी, पति सऊदी में करते हैं नौकरी

उन्नाव में महिला का शव फंदे से लटका मिला शव:अप्रैली में होनी थी बेटी की शादी, पति सऊदी में करते हैं नौकरी

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैननगर मोहल्ले में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 35 वर्षीय सुमन पत्नी प्रकाश लोधी के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी शालिनी के साथ एक अलग घर में रहती थी। सुमन के पति प्रकाश लोधी पिछले दो साल से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं। मंगलवार को बेटी शालिनी घर के कामकाज में व्यस्त थी, तभी सुमन अपने कमरे में चली गईं। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आईं, तो बेटी शालिनी को चिंता हुई। उसने कमरे के बाहर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। शालिनी ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने दरवाजे पर लगा शीशा तोड़कर अंदर देखा तो उसकी मां साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटकी हुई थीं। यह देखकर शालिनी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सदर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां शिवप्यारी, जो अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सराय इंदल गांव की निवासी हैं, को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि मृतका की बेटी शालिनी का विवाह अप्रैल माह में अजगैन क्षेत्र के कंधईखेड़ा गांव में तय था। बेटी शालिनी का कहना है कि घटना के बाद उसने कई लोगों को फोन कर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *