लखनऊ में लूटेरों से भीड़ी महिला:बाइक सवार बदमाशों से बचाई चेन, सीसीटीवी के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ में लूटेरों से भीड़ी महिला:बाइक सवार बदमाशों से बचाई चेन, सीसीटीवी के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह एक महिला दिनदहाड़े हुई चेन लूट की वारदात को नाकाम कर दिया। चेन लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों से महिला भिड़ गईं। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसबीआई बैंक की एसजीपीजीआई ब्रांच में तैनात मैनेजर प्रवीण झा की पत्नी रीता सुबह घर के बाहर बैठी थीं। इस दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा। उसने दो बार पता पूछने के बहाने कॉलोनी में चक्कर लगाया और चला गया। कुछ देर बाद युवक फिर लौटा और अचानक रीता के गले पर झपट्टा मारकर चेन खींचने लगा। जैसे ही वह भागने लगा रीता ने पीछे से उसे पकड़ लिया। आरोपी ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। खुद को घिरता देख बदमाश ने रीता को धक्का दिया और मौके से फरार हो गया। पीजीआई थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में लिखित तहरीर नहीं मिली है। हालांकि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *