महिला ने दुकान से चुराए स्टॉल के तीन पैकेट, VIDEO:घटना सीसीटीवी में कैद, नमाज पढ़ने गया था दुकानदार

महिला ने दुकान से चुराए स्टॉल के तीन पैकेट, VIDEO:घटना सीसीटीवी में कैद, नमाज पढ़ने गया था दुकानदार

फर्रुखाबाद में एक महिला ने दुकान से स्टॉल के तीन पैकेट चुरा लिए। यह घटना पक्कापुल स्थित रानी साहिबा मस्जिद के पास हुई और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार मोहम्मद फैसल ने बताया कि उनकी दुकान का नाम शबनम नकाब है। शनिवार शाम करीब 5 बजे वे नमाज पढ़ने के लिए दुकान छोड़कर मस्जिद गए थे। इसी दौरान एक महिला दुकान के सामने से गुजरी और दुकान खाली देखकर वहां रखे स्टॉल के तीन पैकेट उठाकर ले गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि पहले महिला दुकान में थैला लेकर पहुंची उसने इधर-उधर देखा इसके बाद स्टॉल के पैकेट पहले दो पहले में रखें इसके बाद एक अन्य पैकेट भी थैला में रखा और चली गई। कुछ देर बाद जब दुकानदार वापस लौटे, तो उन्हें सामान गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर महिला चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दी। दुकानदार ने लोगों से महिला की पहचान करने और उसके बारे में जानकारी देने की अपील की है। उन्होंने अन्य दुकानदारों को भी सलाह दी है कि वे अपनी दुकानें खाली छोड़कर न जाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *