पंचकूला में स्कूटी सवार महिला की मौत:अंबाला की रहने वाली, पति के साथ आई थी मंदिर में दर्शन करने

पंचकूला में स्कूटी सवार महिला की मौत:अंबाला की रहने वाली, पति के साथ आई थी मंदिर में दर्शन करने

हरियाणा के पंचकूला में ओवरस्पीड कार ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल दपंती को उपचार के लिए सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर महिला की मृत घोषित कर दिया गया, वहीं मृतका के पति का उपचार चल रहा है। अंबाला के गरनाला गांव निवासी प्रेमचंद अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी पर सवार होकर शुक्रवार को पंचकूला मंदिर में दर्शन के लिए आ रहा था। उसकी स्कूटी मौली गांव के पास पहुंची तो ओवरस्पीड कार ने टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को तुरंत सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
कर लिया है मामला दर्ज: ASI अनवर पंचकूला के रायपुर रानी थाना के जांच अधिकारी ASI अनवर ने बताया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं ओवरस्पीड कार चलाकर हादसा करने वाले कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *