स्कूटी सवार महिला की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत:गुमला में खटवा नदी के पास गुमला-घाघरा सड़क पर हुआ हादसा

स्कूटी सवार महिला की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत:गुमला में खटवा नदी के पास गुमला-घाघरा सड़क पर हुआ हादसा

गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र में गुमला-घाघरा सड़क पर खटवा नदी के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12-01 बजे एक स्कूटी सवार महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्कूटी सवार महिला का शव सड़क के बीचों-बीच पड़ा मिला, जिसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। मृतका की पहचान खरका डुमरला निवासी दिलवंती देवी पत्नी सीताराम माझी उर्फ राजा के रूप में की गई है। बताया गया है कि दिलवंती देवी विकास मंडल में काम करती थीं और स्कूटी से गुमला जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है जिसके बाद रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना की पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रक या बस ने महिला को टक्कर मारी होगी। गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र में गुमला-घाघरा सड़क पर खटवा नदी के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12-01 बजे एक स्कूटी सवार महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्कूटी सवार महिला का शव सड़क के बीचों-बीच पड़ा मिला, जिसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। मृतका की पहचान खरका डुमरला निवासी दिलवंती देवी पत्नी सीताराम माझी उर्फ राजा के रूप में की गई है। बताया गया है कि दिलवंती देवी विकास मंडल में काम करती थीं और स्कूटी से गुमला जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है जिसके बाद रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना की पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रक या बस ने महिला को टक्कर मारी होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *