मधेपुरा में रास्ते के विवाद में महिला का मर्डर:घर में घुसकर मारी गोली, किराए पर रहने वाली लड़कियों पर करता था कमेंट

मधेपुरा में रास्ते के विवाद में महिला का मर्डर:घर में घुसकर मारी गोली, किराए पर रहने वाली लड़कियों पर करता था कमेंट

मधेपुरा शहर के वार्ड 2 स्थित कौशल्यानगर में रविवार की दोपहर रास्ते के विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान वार्ड दो निवासी आदित्य राज की पत्नी गुंजन कुमारी (21) के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी का बेटा अक्सर करता था गाली-गलौज मृतका के पति आदित्य राज ने बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले अपनी निजी जमीन से होकर लगभग 100 मीटर लंबा रास्ता पड़ोसी को आने-जाने के लिए दिया था। इसी रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि पड़ोसी का बेटा बलकरण यादव उर्फ विजय कुमार नशे का आदी है और अपने दोस्तों के साथ रास्ते से गुजरते समय अक्सर गाली-गलौज करता था। शिकायत करने पर युवक ने की भाई से मारपीट आदित्य राज ने बताया कि रविवार की सुबह उनकी मां ने आरोपी युवक के पिता से शिकायत की और बेटे को समझाने की बात कही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर मारपीट पर उतर आया। जब आदित्य के छोटे भाई ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सीने में लगी गोली, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया इसी दौरान बलकरण यादव का दोस्त गढ़िया निवासी राजेश यादव हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे गुंजन कुमारी के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे डेढ़ साल का एक मासूम बेटा छोड़ गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया मृतका के देवर हरिशंकर कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को भी आरोपी के पिता मधेपुरा आए थे। उस समय उनकी मां ने शिकायत की थी कि आरोपी युवक नशे की हालत में उनके आंगन से होकर आता-जाता है और किराए पर रहने वाली लड़कियों पर कमेंट करता है। इसको लेकर डायल 112 पर कॉल भी किया गया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया था। एसआई बोले-पुलिस बल के साथ मौके, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी ने कहा-आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि रास्ते के विवाद में गुंजन कुमारी की गोली मारकर हत्या हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मधेपुरा शहर के वार्ड 2 स्थित कौशल्यानगर में रविवार की दोपहर रास्ते के विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान वार्ड दो निवासी आदित्य राज की पत्नी गुंजन कुमारी (21) के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी का बेटा अक्सर करता था गाली-गलौज मृतका के पति आदित्य राज ने बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले अपनी निजी जमीन से होकर लगभग 100 मीटर लंबा रास्ता पड़ोसी को आने-जाने के लिए दिया था। इसी रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि पड़ोसी का बेटा बलकरण यादव उर्फ विजय कुमार नशे का आदी है और अपने दोस्तों के साथ रास्ते से गुजरते समय अक्सर गाली-गलौज करता था। शिकायत करने पर युवक ने की भाई से मारपीट आदित्य राज ने बताया कि रविवार की सुबह उनकी मां ने आरोपी युवक के पिता से शिकायत की और बेटे को समझाने की बात कही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर मारपीट पर उतर आया। जब आदित्य के छोटे भाई ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सीने में लगी गोली, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया इसी दौरान बलकरण यादव का दोस्त गढ़िया निवासी राजेश यादव हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे गुंजन कुमारी के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे डेढ़ साल का एक मासूम बेटा छोड़ गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया मृतका के देवर हरिशंकर कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को भी आरोपी के पिता मधेपुरा आए थे। उस समय उनकी मां ने शिकायत की थी कि आरोपी युवक नशे की हालत में उनके आंगन से होकर आता-जाता है और किराए पर रहने वाली लड़कियों पर कमेंट करता है। इसको लेकर डायल 112 पर कॉल भी किया गया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया था। एसआई बोले-पुलिस बल के साथ मौके, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी ने कहा-आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि रास्ते के विवाद में गुंजन कुमारी की गोली मारकर हत्या हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *