कटिहार में महिला की हत्या:ससुर ने दामाद पर जहर देकर शव बालू में दफनाने का आरोप लगाया, पति अरेस्ट

कटिहार में महिला की हत्या:ससुर ने दामाद पर जहर देकर शव बालू में दफनाने का आरोप लगाया, पति अरेस्ट

कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में एक महिला की रहस्यमयी मौत हो गई । मृतका के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि पति ने जहर देकर पत्नी की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को गंगा नदी के उस पार बालू में दफना दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पूर्वी मुरादपुर पंचायत के मजदिया गांव की है। मृतका की पहचान ममता देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता और मां का आरोप है कि ममता के पति दीवाना कुमार उर्फ कैलू महालदार ने उसे जहर खिलाकर मार डाला और फिर शव को गंगा पार ले जाकर दफना दिया। बेटी की मौत की सूचना मिली,ससुराल पक्ष ने बनाया बांधकर मृतका की मां नीलम देवी ने बताया कि बेटी की मौत की सूचना मिलने पर जब वे ससुराल पहुंचीं और पुलिस को खबर देने की बात कही, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें बांधकर रखा। बाद में पता चला कि ममता का शव गंगा के उस पार बालू में दबा दिया गया है। परिजनों ने इसे साक्ष्य मिटाने की साजिश बताया है। ममता देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों ने मौत को लेकर अलग-अलग और विरोधाभासी बयान दिए। कभी भूत-प्रेत का हवाला दिया गया तो कभी बीमारी को मौत का कारण बताया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि सभी लोग तरबूज की खेती के लिए गंगा दियारा गए थे और मृतका घर में अकेली थी। पुलिस को ससुराल पक्ष के बयानों में गंभीर विरोधाभास मिला है। पुलिस ने बालू हटाकर शव बरामद किया,पोस्टमार्टम को भेजा मामले की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस हरकत में आई। देर रात पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गंगा के उस पार बालू हटाकर शव को बरामद किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के पति दीवाना कुमार उर्फ कैलू महालदार (पुत्र-बच्ची महालदार) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में एक महिला की रहस्यमयी मौत हो गई । मृतका के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि पति ने जहर देकर पत्नी की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को गंगा नदी के उस पार बालू में दफना दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पूर्वी मुरादपुर पंचायत के मजदिया गांव की है। मृतका की पहचान ममता देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता और मां का आरोप है कि ममता के पति दीवाना कुमार उर्फ कैलू महालदार ने उसे जहर खिलाकर मार डाला और फिर शव को गंगा पार ले जाकर दफना दिया। बेटी की मौत की सूचना मिली,ससुराल पक्ष ने बनाया बांधकर मृतका की मां नीलम देवी ने बताया कि बेटी की मौत की सूचना मिलने पर जब वे ससुराल पहुंचीं और पुलिस को खबर देने की बात कही, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें बांधकर रखा। बाद में पता चला कि ममता का शव गंगा के उस पार बालू में दबा दिया गया है। परिजनों ने इसे साक्ष्य मिटाने की साजिश बताया है। ममता देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों ने मौत को लेकर अलग-अलग और विरोधाभासी बयान दिए। कभी भूत-प्रेत का हवाला दिया गया तो कभी बीमारी को मौत का कारण बताया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि सभी लोग तरबूज की खेती के लिए गंगा दियारा गए थे और मृतका घर में अकेली थी। पुलिस को ससुराल पक्ष के बयानों में गंभीर विरोधाभास मिला है। पुलिस ने बालू हटाकर शव बरामद किया,पोस्टमार्टम को भेजा मामले की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस हरकत में आई। देर रात पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गंगा के उस पार बालू हटाकर शव को बरामद किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के पति दीवाना कुमार उर्फ कैलू महालदार (पुत्र-बच्ची महालदार) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *