जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लुखड़ी गांव में बेटे की चाहत में एक विवाहिता की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मोहम्मद इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है। मृतका की पहचान लुखड़ी निवासी 30 वर्षीय तराना खातून, पत्नी मोहम्मद इरफान अंसारी, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पहले देखें तस्वीरें… पढ़ें पूरा घटनाक्रम… 2018 में हुई थी शादी, तीन बेटियों को दिया जन्म मृतका के पिता अनवर अंसारी ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी मोहम्मद इरफान अंसारी से की थी। शादी के बाद तराना ने तीन बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि बेटे का जन्म न होने को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। परिजनों बोले- 10 दिन पहले बेटी से की मारपीट परिजनों के अनुसार, करीब छह महीने पहले भी तराना के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस मामले में कोर्ट में समझौता हुआ था, जिसमें दोबारा प्रताड़ना न करने का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके करीब 10 दिन पहले फिर से उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी। ससुराल पक्ष पर सामूहिक हत्या का आरोप अनवर अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके भैसुर मोहम्मद शमशेर अंसारी, उसकी पत्नी और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर की है। टाउन थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही- एसडीपीओ एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि एक महिला का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया तेजधार हथियार से हत्या की आशंका है। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लुखड़ी गांव में बेटे की चाहत में एक विवाहिता की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मोहम्मद इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है। मृतका की पहचान लुखड़ी निवासी 30 वर्षीय तराना खातून, पत्नी मोहम्मद इरफान अंसारी, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पहले देखें तस्वीरें… पढ़ें पूरा घटनाक्रम… 2018 में हुई थी शादी, तीन बेटियों को दिया जन्म मृतका के पिता अनवर अंसारी ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी मोहम्मद इरफान अंसारी से की थी। शादी के बाद तराना ने तीन बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि बेटे का जन्म न होने को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। परिजनों बोले- 10 दिन पहले बेटी से की मारपीट परिजनों के अनुसार, करीब छह महीने पहले भी तराना के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस मामले में कोर्ट में समझौता हुआ था, जिसमें दोबारा प्रताड़ना न करने का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके करीब 10 दिन पहले फिर से उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी। ससुराल पक्ष पर सामूहिक हत्या का आरोप अनवर अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके भैसुर मोहम्मद शमशेर अंसारी, उसकी पत्नी और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर की है। टाउन थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही- एसडीपीओ एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि एक महिला का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया तेजधार हथियार से हत्या की आशंका है। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


