रतलाम में जेवर से भरा बैग गुम होने की बात पर एक महिला को बुलाकर मंदिर में पहले कसम दिलाई। महिला ने कसम खाते हुए बैग के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। तब महिला को किडनैप कर ले गए। फिर महिला के परिजनों को फोन कर बैग का विवाद सुलझाने को कहा। परिजनों ने पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस किडनेपरों से महिला को बचाकर ले आई। यह पूरी घटना 12 फरवरी की है जिसकी शिकायत महिला के परिजनों ने शुक्रवार को दी। मामला रतलाम जिले के बरखेड़ा थाने का है। पुलिस ने महिला को सुरक्षित तलाश कर घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक पुरुष व एक महिला फरार है। पहले मंदिर में कसम दिलाई
बरखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने बताया 13 फरवरी को फरियादी मनोहर सिंह द्वारा थाने पर सूचना दी। बताया कि 12 फरवरी को उसकी राखी-धागे की बहन ललिता बाई गुर्जर निवासी आलोट को जेवर से भरे बैग के लेनदेन संबंधी विवाद के चलते अनिल सुथार, भगवान सिंह सोंधिया राजपूत दोनों निवासी निवासी कटिया, थाना सुवासरा जिला मंदसौर एवं नैनसिंह सोंधिया राजपूत निवासी चांदखेड़ी गुराड़िया, जिला झालावाड़ (राजस्थान) द्वारा आलोट के पास जोगणिया माता मंदिर बुलाया। बैग के बारे में जानकारी ली। महिला को कसम दिलाई। लेकिन महिला ने अपने पास बैग होने से मना कर दिया। तब उक्त सभी व्यक्ति महिला को जबरन कार में बैठाकर किडनैप कर कर ले गए। बाद में महिला के मोबाइल से परिजनों को फोन कर बैग विवाद सुलझाने की बात कही। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। महिला की तलाश के लिए बनाई टीम मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर विशेष टीम बनाई गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला ललिता बाई को सुवासरा जिला मंदसौर से आरोपी भगवान सिंह सोंधिया राजपूत एवं अनिल सुथार के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा टियागो कार क्रमांक MP14 ZF 4107 एवं दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है। शादी में बैग गुम हुआ थाना प्रभारी के अनुसार 15 से 20 दिन पूर्व शादी समारोह सम्मेलन में बैग गुम हुआ था। लेकिन उसके बारे में थाने कोई शिकायत नहीं हुई। मामला सामने आने के बाद बताया कि बैग में जेवर रखे थे। दो गिरफ्तार, दो फरार टीआई दंडोतिया ने बताया कि आरोपी भगवान सिंह (36) पिता राम सिंह सोंधिया राजपूत व अनिल (24) पिता बागड़ी राम सुथार दोनों निवासी कटिया, थाना सुवासरा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों में नैनसिंह सोंधिया राजपूत, निवासी चांदखेड़ी गुराड़िया, जिला झालावाड़ (राजस्थान) व इसकी पत्नी सुमित्रा सोंधिया राजपूत की तलाश की जा रही है। इनकी रही भूमिका महिला को सुरक्षित तलाशने में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया, सब इंस्पेक्टर हरि सिंह बडेरा, हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल शकील, महिला कॉन्स्टेबल अनीता जाटव तथा सायबर सेल रतलाम की भूमिका रही।


