फतुहा में आपसी विवाद में गोलीबारी, महिला की मौत:दो लोग गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

फतुहा में आपसी विवाद में गोलीबारी, महिला की मौत:दो लोग गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आपसी विवाद के बाद हुई हिंसक झड़प में फायरिंग हुई है। इस घटना में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान जयन्त्री देवी (50) पति श्रवण प्रसाद के तौर पर हुई है। घायलों में गांव के श्रवण प्रसाद के 24 साल के बेटे राजन प्रसाद और सुहावन सिंह के 55 वर्षीय बेटे सागर सिंह के रूप में हुई है। सागर सिंह के सिर में गोली लगी है, जबकि राजन प्रसाद के हाथ में गोली लगी है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए फौरन पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर, पुलिस कर रही छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आपसी विवाद के बाद हुई हिंसक झड़प में फायरिंग हुई है। इस घटना में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान जयन्त्री देवी (50) पति श्रवण प्रसाद के तौर पर हुई है। घायलों में गांव के श्रवण प्रसाद के 24 साल के बेटे राजन प्रसाद और सुहावन सिंह के 55 वर्षीय बेटे सागर सिंह के रूप में हुई है। सागर सिंह के सिर में गोली लगी है, जबकि राजन प्रसाद के हाथ में गोली लगी है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए फौरन पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर, पुलिस कर रही छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *