NH-27 पर दो बाइकों की टक्कर, महिला की मौत:स्थानीय लोगों ने दूसरे बाइक चालक को पकड़ा, पति सुरक्षित

NH-27 पर दो बाइकों की टक्कर, महिला की मौत:स्थानीय लोगों ने दूसरे बाइक चालक को पकड़ा, पति सुरक्षित

अररिया में शनिवार को पूर्णिया-अररिया मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) के कुसीयार गांव पार्क के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका की पहचान पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के धनगामा वार्ड संख्या-3 निवासी मोहम्मद अबूजर की 28 वर्षीय पत्नी हिना परवीन के रूप में हुई है। घायल 52 वर्षीय आसमीन परवीन हिना परवीन की मां हैं। हादसे में हिना परवीन के पति मोहम्मद अबूजर बाल-बाल बच गए। इलाज कराने जाते समय हादसा जानकारी के अनुसार, हिना परवीन अपने पति मोहम्मद अबूजर और मां आसमीन परवीन के साथ अररिया में डॉक्टर से इलाज कराने आ रही थीं। वे तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। कुसीयार गांव पार्क के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत दोनों घायल महिलाओं को अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद हिना परवीन को मृत घोषित कर दिया। आसमीन परवीन का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने दूसरे बाइक चालक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे भी सदर अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। अररिया में शनिवार को पूर्णिया-अररिया मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) के कुसीयार गांव पार्क के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका की पहचान पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के धनगामा वार्ड संख्या-3 निवासी मोहम्मद अबूजर की 28 वर्षीय पत्नी हिना परवीन के रूप में हुई है। घायल 52 वर्षीय आसमीन परवीन हिना परवीन की मां हैं। हादसे में हिना परवीन के पति मोहम्मद अबूजर बाल-बाल बच गए। इलाज कराने जाते समय हादसा जानकारी के अनुसार, हिना परवीन अपने पति मोहम्मद अबूजर और मां आसमीन परवीन के साथ अररिया में डॉक्टर से इलाज कराने आ रही थीं। वे तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। कुसीयार गांव पार्क के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत दोनों घायल महिलाओं को अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद हिना परवीन को मृत घोषित कर दिया। आसमीन परवीन का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने दूसरे बाइक चालक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे भी सदर अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *