सीवान में बाइक टक्कर से घायल महिला की मौत:नहर के रास्ते बसन्तपुर की ओर जा रही थी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

सीवान में बाइक टक्कर से घायल महिला की मौत:नहर के रास्ते बसन्तपुर की ओर जा रही थी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

सीवान के बसन्तपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान लकड़ी नबीगंज हरायपुर निवासी सुनील राम की 35 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पुतुल देवी रविवार को बाजार जाने के लिए नहर के रास्ते बसन्तपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान नहर के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक सवार घटना के बाद फरार हो गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान गई जान घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी स्थिति चिंताजनक बनी रहने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान बुधवार को पुतुल देवी ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर बसन्तपुर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई इस मामले में बसन्तपुर थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि रविवार को सड़क दुर्घटना में महिला घायल हुई थी, जिसका इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीवान के बसन्तपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान लकड़ी नबीगंज हरायपुर निवासी सुनील राम की 35 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पुतुल देवी रविवार को बाजार जाने के लिए नहर के रास्ते बसन्तपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान नहर के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक सवार घटना के बाद फरार हो गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान गई जान घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी स्थिति चिंताजनक बनी रहने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान बुधवार को पुतुल देवी ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर बसन्तपुर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई इस मामले में बसन्तपुर थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि रविवार को सड़क दुर्घटना में महिला घायल हुई थी, जिसका इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *