खगड़िया में बाइक की टक्कर से महिला घायल:राहगीर ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

खगड़िया में बाइक की टक्कर से महिला घायल:राहगीर ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में मंगलवार को करना पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान परबत्ता नगर पंचायत वार्ड संख्या-14 निवासी 62 वर्षीय कुंदन देवी के रूप में हुई है, जो झाको मंडल की पत्नी हैं। कुंदन देवी गाय के बथान से दूध लेकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीर ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी महिला को देखकर राहगीर मनीष कुमार ने तुरंत सहायता की। उन्होंने अपनी बाइक से महिला को परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक विनय कुमार विमल ने बताया कि महिला के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से फरार बाइक सवार की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में मंगलवार को करना पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान परबत्ता नगर पंचायत वार्ड संख्या-14 निवासी 62 वर्षीय कुंदन देवी के रूप में हुई है, जो झाको मंडल की पत्नी हैं। कुंदन देवी गाय के बथान से दूध लेकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीर ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी महिला को देखकर राहगीर मनीष कुमार ने तुरंत सहायता की। उन्होंने अपनी बाइक से महिला को परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक विनय कुमार विमल ने बताया कि महिला के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से फरार बाइक सवार की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *