सारण में बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह गांव में शनिवार को मुर्गा फार्म का किराया और 25 हजार रुपए मांगने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। इस घटना में उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। पुलिस ने पांच नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गोपाल श्रीवास्तव ने बनियापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि दिन के करीब 11 बजे उन्होंने ग्राम कराह निवासी छोटे लाल साह से अपने मुर्गा फार्म का बकाया किराया और दिए हुए 25 हजार रुपये मांगे। इस पर छोटे लाल साह, महेश साह, कृष्णा साह और छठी साह सहित अन्य लोगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। जब गोपाल श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपी और उनके साथ चार-पांच अज्ञात लोग लाठी-डंडे और ईंट लेकर उनके घर पर हमला कर दिया। गोपाल श्रीवास्तव को बचाने पहुंची उनकी 45 वर्षीय पत्नी वीणा देवी को भी मारपीट कर बेहोश कर दिया गया। प्राथमिकी के अनुसार, छोटे लाल साह ने गोपाल श्रीवास्तव के गले में फंदा डालकर उनकी जान लेने की कोशिश की। हमलावरों ने उनके पॉकेट से 2000 रुपये नकद और सोने की चेन भी छीन ली। गांव के कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद पीड़ित परिवार की जान बच पाई। घटना के बाद, गोपाल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी को बनियापुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के उपरांत उन्होंने बनियापुर थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। बनियापुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। सारण में बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह गांव में शनिवार को मुर्गा फार्म का किराया और 25 हजार रुपए मांगने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। इस घटना में उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। पुलिस ने पांच नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गोपाल श्रीवास्तव ने बनियापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि दिन के करीब 11 बजे उन्होंने ग्राम कराह निवासी छोटे लाल साह से अपने मुर्गा फार्म का बकाया किराया और दिए हुए 25 हजार रुपये मांगे। इस पर छोटे लाल साह, महेश साह, कृष्णा साह और छठी साह सहित अन्य लोगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। जब गोपाल श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपी और उनके साथ चार-पांच अज्ञात लोग लाठी-डंडे और ईंट लेकर उनके घर पर हमला कर दिया। गोपाल श्रीवास्तव को बचाने पहुंची उनकी 45 वर्षीय पत्नी वीणा देवी को भी मारपीट कर बेहोश कर दिया गया। प्राथमिकी के अनुसार, छोटे लाल साह ने गोपाल श्रीवास्तव के गले में फंदा डालकर उनकी जान लेने की कोशिश की। हमलावरों ने उनके पॉकेट से 2000 रुपये नकद और सोने की चेन भी छीन ली। गांव के कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद पीड़ित परिवार की जान बच पाई। घटना के बाद, गोपाल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी को बनियापुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के उपरांत उन्होंने बनियापुर थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। बनियापुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।


