किशनगंज में मायके से ससुराल जा रही महिला लापता:रास्ते में इंतजार करता रहा पति, पड़ोसी युवक पर अपहरण का आरोप

किशनगंज में मायके से ससुराल जा रही महिला लापता:रास्ते में इंतजार करता रहा पति, पड़ोसी युवक पर अपहरण का आरोप

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। महिला अपने मायके से ससुराल जा रही थी, तभी वह लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण का आरोप मायके के पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के समेश्वर पंचायत के छदरु बस्ती समेश्वर की है। विवाहिता दीपिका कुमारी अपने ससुराल कोचाधामन थाना क्षेत्र के बुवालदह जाने के लिए घर से निकली थी। उसने परिजनों को बताया था कि उसके पति उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने उसे बहादुरगंज के झांसी रानी चौक पर बुलाया है, जहां से वे साथ में ससुराल जाएंगे। फोन पर युवक के साथ होने की दी थी जानकारी महिला का पति उज्ज्वल कुमार सिन्हा झांसी रानी चौक पर उसका इंतजार कर रहा था, लेकिन दीपिका वहां नहीं पहुंची। परिजनों को अपहरण की जानकारी तब हुई, जब उनके मोबाइल पर दीपिका का फोन आया। उसने बताया कि वह समेश्वर के ही इस्तियाक नामक युवक के साथ है। इसके बाद फोन कट गया और परिजनों की उससे आगे बात नहीं हो पाई। गौरतलब हो कि दीपिका कुमारी की शादी दो साल पहले बुवालदह निवासी उज्ज्वल कुमार सिन्हा से हुई थी। उनका गृहस्थ जीवन सामान्य चल रहा था। बुधवार शाम को वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसे हर जगह खोजा उसके बाद आज बहादुरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि अपहृता के पिता द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही अपहृता को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। महिला अपने मायके से ससुराल जा रही थी, तभी वह लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण का आरोप मायके के पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के समेश्वर पंचायत के छदरु बस्ती समेश्वर की है। विवाहिता दीपिका कुमारी अपने ससुराल कोचाधामन थाना क्षेत्र के बुवालदह जाने के लिए घर से निकली थी। उसने परिजनों को बताया था कि उसके पति उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने उसे बहादुरगंज के झांसी रानी चौक पर बुलाया है, जहां से वे साथ में ससुराल जाएंगे। फोन पर युवक के साथ होने की दी थी जानकारी महिला का पति उज्ज्वल कुमार सिन्हा झांसी रानी चौक पर उसका इंतजार कर रहा था, लेकिन दीपिका वहां नहीं पहुंची। परिजनों को अपहरण की जानकारी तब हुई, जब उनके मोबाइल पर दीपिका का फोन आया। उसने बताया कि वह समेश्वर के ही इस्तियाक नामक युवक के साथ है। इसके बाद फोन कट गया और परिजनों की उससे आगे बात नहीं हो पाई। गौरतलब हो कि दीपिका कुमारी की शादी दो साल पहले बुवालदह निवासी उज्ज्वल कुमार सिन्हा से हुई थी। उनका गृहस्थ जीवन सामान्य चल रहा था। बुधवार शाम को वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसे हर जगह खोजा उसके बाद आज बहादुरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि अपहृता के पिता द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही अपहृता को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *