नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के समरैठ गांव में सोमवार की रात एक महिला का शव खेत से बरामद हुआ है। परिजन ने महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में सदर डीएसपी हुलास कुमार ने मंगलवार की रात छापामारी कर तीन लोगों को डिटेन किया है। साथ ही घटना की एक-एक बिंदु पर विस्तार से जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस को कई अहम सबूत भी प्राप्त हो गए है, वो आज इस मामला का पुलिस खुलासा भी कर सकती है । रेप के बाद हत्या की आशंका परिजन के अनुसार, सोमवार की रात महिला खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान अपराधियों ने उनके साथ मारपीट कर कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उनकी हत्या कर दी। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिससे बलात्कार के बाद हत्या की आशंका और बढ़ गई है। मृतक के बेटे ने भी अपनी मां के साथ बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप था कि पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किए बिना ही शव को मौके से हटा दिया, जिससे उनका गुस्सा भड़क उठा। सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित रहा। महिला के शरीर पर नहीं थे कपड़े पुलिस मामले की हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है। डीएसपी हुलास कुमार ने पुष्टि की है कि महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे बलात्कार की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के समरैठ गांव में सोमवार की रात एक महिला का शव खेत से बरामद हुआ है। परिजन ने महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में सदर डीएसपी हुलास कुमार ने मंगलवार की रात छापामारी कर तीन लोगों को डिटेन किया है। साथ ही घटना की एक-एक बिंदु पर विस्तार से जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस को कई अहम सबूत भी प्राप्त हो गए है, वो आज इस मामला का पुलिस खुलासा भी कर सकती है । रेप के बाद हत्या की आशंका परिजन के अनुसार, सोमवार की रात महिला खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान अपराधियों ने उनके साथ मारपीट कर कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उनकी हत्या कर दी। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिससे बलात्कार के बाद हत्या की आशंका और बढ़ गई है। मृतक के बेटे ने भी अपनी मां के साथ बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप था कि पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किए बिना ही शव को मौके से हटा दिया, जिससे उनका गुस्सा भड़क उठा। सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित रहा। महिला के शरीर पर नहीं थे कपड़े पुलिस मामले की हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है। डीएसपी हुलास कुमार ने पुष्टि की है कि महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे बलात्कार की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


