सीवान के मन्द्रापाली में महिला का अर्धजला मिला शव:बारात में शामिल होने निकली थी घर से, परिजन ने हत्या की जताई आशंका

सीवान के मन्द्रापाली में महिला का अर्धजला मिला शव:बारात में शामिल होने निकली थी घर से, परिजन ने हत्या की जताई आशंका

सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के मन्द्रापाली गांव में बुधवार को एक 52 वर्षीय महिला का अर्धजला शव खेत से बरामद हुआ। घर से कुछ दूरी पर मिले शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पचरुखी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान मन्द्रापाली निवासी द्वारिका चौहान की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात गांव में एक बारात आई थी, जिसमें शामिल होने के लिए शांति देवी घर से निकली थीं। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित हुआ। सुबह तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। खेत में मिला अर्धजला शव इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर खेत में उनका अर्धजला शव मिला। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका मानना है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया। मृतका का एक पुत्र बीएसएफ में कार्यरत है और पति भी बाहर रहते हैं। घटना के समय शांति देवी घर पर अकेली थीं। परिजन के बयान पर FIR दर्ज

पचरुखी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और प्रारंभिक जांच की। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। एफएसएल टीम की सहायता से मामले की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के मन्द्रापाली गांव में बुधवार को एक 52 वर्षीय महिला का अर्धजला शव खेत से बरामद हुआ। घर से कुछ दूरी पर मिले शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पचरुखी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान मन्द्रापाली निवासी द्वारिका चौहान की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात गांव में एक बारात आई थी, जिसमें शामिल होने के लिए शांति देवी घर से निकली थीं। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित हुआ। सुबह तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। खेत में मिला अर्धजला शव इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर खेत में उनका अर्धजला शव मिला। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका मानना है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया। मृतका का एक पुत्र बीएसएफ में कार्यरत है और पति भी बाहर रहते हैं। घटना के समय शांति देवी घर पर अकेली थीं। परिजन के बयान पर FIR दर्ज

पचरुखी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और प्रारंभिक जांच की। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। एफएसएल टीम की सहायता से मामले की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *