औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में महिला की मौत:भाई बोला- बहनोई का दूसरी महिला से अफेयर था, मेरी बहन को टॉर्चर करता था

औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में महिला की मौत:भाई बोला- बहनोई का दूसरी महिला से अफेयर था, मेरी बहन को टॉर्चर करता था

औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गए। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चमनपुरा गांव निवासी लालू यादव की पत्नी संजू देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना गोह थाना क्षेत्र की है। संजू देवी की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ साल तक सब ठीक रहा, इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि लालू यादव का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते संजू के साथ मारपीट करता था। मायके से दहेज लाने की डिमांड करता था। मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई माधान नहीं निकल सका। संजू ज्यादातर अपने मायके नौरंगा गांव में रहती थी। पति दूसरे राज्य में प्राइवेट नौकरी करता था। करीब 10 दिन पहले ही घर लौटा था। ग्रामीणों ने फोन करके बुलाया मृतका के भाई प्रमोद यादव ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि मेरी बहन की तबीयत खराब है। तुरंत आने का कहा गया। जब चमनपुरा पहुंचा तो देखा कि संजू का शव आंगन में पड़ा हुआ है। ससुराल के सभी सदस्य घर से फरार है। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही गोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। एक लाख की डिमांड कर रहे थे प्रमोद यादव ने आगे कहा कि दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित भी किया जाता था। बहनोई का दूसरी महिला से अवैध संबंध था। एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची वहीं, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिला है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गए। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चमनपुरा गांव निवासी लालू यादव की पत्नी संजू देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना गोह थाना क्षेत्र की है। संजू देवी की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ साल तक सब ठीक रहा, इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि लालू यादव का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते संजू के साथ मारपीट करता था। मायके से दहेज लाने की डिमांड करता था। मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई माधान नहीं निकल सका। संजू ज्यादातर अपने मायके नौरंगा गांव में रहती थी। पति दूसरे राज्य में प्राइवेट नौकरी करता था। करीब 10 दिन पहले ही घर लौटा था। ग्रामीणों ने फोन करके बुलाया मृतका के भाई प्रमोद यादव ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि मेरी बहन की तबीयत खराब है। तुरंत आने का कहा गया। जब चमनपुरा पहुंचा तो देखा कि संजू का शव आंगन में पड़ा हुआ है। ससुराल के सभी सदस्य घर से फरार है। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही गोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। एक लाख की डिमांड कर रहे थे प्रमोद यादव ने आगे कहा कि दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित भी किया जाता था। बहनोई का दूसरी महिला से अवैध संबंध था। एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची वहीं, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिला है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *