मुंगेर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत:बरियारपुर में ऑटो-बाइक टक्कर के बाद हाइवा ने कुचला,पति घायल

मुंगेर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत:बरियारपुर में ऑटो-बाइक टक्कर के बाद हाइवा ने कुचला,पति घायल

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग पर फोरलेन के समीप बाइक और सीएनजी ऑटो की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। इस घटना में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल पति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके दाहिने हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रुचि अपने बेटे से मिलने आई थीं मृतक महिला की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर खड़गपुर निवासी 30 वर्षीय रुचि राज के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को अपने पति उदय कुमार के साथ बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर स्थित अपने मायके आई थीं। रुचि अपने बेटे से मिलने आई थीं, जो ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। बेटे से मुलाकात के बाद रुचि राज और उनके पति अपने घर लौट रहे थे। बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर साधु बाबा स्थान के समीप निर्माणाधीन फोरलेन के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक सीएनजी ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद रुचि राज बाइक से सड़क पर गिर गईं। उसी समय पीछे से आ रहे एक अज्ञात हाइवा वाहन ने उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन सहित हवेली खड़गपुर की ओर फरार हो गया। हाइवा की चपेट में आने से रुचि राज का शरीर बुरी तरह कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति उदय कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। रुचि राज अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष बोले- शव पोस्टमार्टम को भेजा जबकि इस घटना के संबंध में बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि बाइक और ऑटो की टक्कर में पति-पत्नी बाइक से नीचे गिर गए थे। इसी बीच सूचना के मुताबिक हइवा वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति घायल हो गई थी जिसके बाद 112 पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग पर फोरलेन के समीप बाइक और सीएनजी ऑटो की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। इस घटना में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल पति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके दाहिने हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रुचि अपने बेटे से मिलने आई थीं मृतक महिला की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर खड़गपुर निवासी 30 वर्षीय रुचि राज के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को अपने पति उदय कुमार के साथ बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर स्थित अपने मायके आई थीं। रुचि अपने बेटे से मिलने आई थीं, जो ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। बेटे से मुलाकात के बाद रुचि राज और उनके पति अपने घर लौट रहे थे। बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर साधु बाबा स्थान के समीप निर्माणाधीन फोरलेन के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक सीएनजी ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद रुचि राज बाइक से सड़क पर गिर गईं। उसी समय पीछे से आ रहे एक अज्ञात हाइवा वाहन ने उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन सहित हवेली खड़गपुर की ओर फरार हो गया। हाइवा की चपेट में आने से रुचि राज का शरीर बुरी तरह कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति उदय कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। रुचि राज अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष बोले- शव पोस्टमार्टम को भेजा जबकि इस घटना के संबंध में बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि बाइक और ऑटो की टक्कर में पति-पत्नी बाइक से नीचे गिर गए थे। इसी बीच सूचना के मुताबिक हइवा वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति घायल हो गई थी जिसके बाद 112 पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *