अररिया में महिला की मौत, पति अरेस्ट:आंगन में चापाकल के पास मिला शव, घर बनाने को हुआ था विवाद

अररिया में महिला की मौत, पति अरेस्ट:आंगन में चापाकल के पास मिला शव, घर बनाने को हुआ था विवाद

अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैराक कोशकापूर गांव में एक 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खैरा कोशिका पूर निवासी महेंद्र ऋषि देव की पत्नी रतिया देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के पति महेंद्र ऋषि देव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। महिला का शव आंगन में चापाकल के पास फंदे से लटका मिला था। मृतका की गौतनी अरूल्लिया देवी ने बताया कि दो दिन पहले आए भीषण आंधी-तूफान से उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। घर बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ था। परिवार के अनुसार, इसी विवाद के दौरान रतिया देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नरपतगंज थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर महिला के पति महेंद्र ऋषि देव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। मौत की सटीक वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या या किसी अन्य संभावना पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्राकृतिक आपदा के बाद ग्रामीण इलाकों में आर्थिक तनाव और घरेलू विवादों के गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं, जहां आंधी ने घर उजाड़ दिए हैं, वहीं कई परिवारों में छोटे-मोटी विवाद बड़े रूप ले रहे हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैराक कोशकापूर गांव में एक 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खैरा कोशिका पूर निवासी महेंद्र ऋषि देव की पत्नी रतिया देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के पति महेंद्र ऋषि देव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। महिला का शव आंगन में चापाकल के पास फंदे से लटका मिला था। मृतका की गौतनी अरूल्लिया देवी ने बताया कि दो दिन पहले आए भीषण आंधी-तूफान से उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। घर बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ था। परिवार के अनुसार, इसी विवाद के दौरान रतिया देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नरपतगंज थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर महिला के पति महेंद्र ऋषि देव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। मौत की सटीक वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या या किसी अन्य संभावना पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्राकृतिक आपदा के बाद ग्रामीण इलाकों में आर्थिक तनाव और घरेलू विवादों के गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं, जहां आंधी ने घर उजाड़ दिए हैं, वहीं कई परिवारों में छोटे-मोटी विवाद बड़े रूप ले रहे हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *