मऊगंज के सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक फरार:देवरी सेगरान की घायल सीता ने रीवा में दम तोड़ा

मऊगंज के सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक फरार:देवरी सेगरान की घायल सीता ने रीवा में दम तोड़ा

मऊंगज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का शुक्रवार शाम को ऑटो से एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नईगढ़ी के देवरी सेगरान गांव की 38 वर्षीय सीता कुशवाहा शुक्रवार शाम घर से किसी काम से निकली थी। इस दौरान एक ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सीता को पहले नईगढ़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नईगढी पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार ऑटो चालक की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *