गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में कोन्हवा मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कोन्हवा गांव निवासी नंद किशोर शर्मा की 59 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पुराने घर से नए घर की ओर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कोन्हवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार युवक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौउवा रामपुर गांव निवासी मेंदी प्रसाद के 30 वर्षीय बेटे बिगन कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में कोन्हवा मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कोन्हवा गांव निवासी नंद किशोर शर्मा की 59 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पुराने घर से नए घर की ओर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कोन्हवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार युवक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौउवा रामपुर गांव निवासी मेंदी प्रसाद के 30 वर्षीय बेटे बिगन कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।


