पूर्णिया में खाना बनाते समय जहरीले सांप ने एक महिला को काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान औराही पंचायत वार्ड 4 निवासी मंजू देवी के तौर पर हुई है। घटना बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र की है। पति नीरज ऋषि ने बताया कि मंजू हर दिन की तरह रसोई में खाना बनाने गई थी। इसी दौरान जलावन के पीछे छिपे सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद घर के लोग मौके पर पहुंचे। सांप को भागता हुआ देखा। तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गए। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची।
घर में मचा कोहराम वहीं, सर्पदंश से मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। मृतका के चार बच्चे हैं। बच्चों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्णिया में खाना बनाते समय जहरीले सांप ने एक महिला को काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान औराही पंचायत वार्ड 4 निवासी मंजू देवी के तौर पर हुई है। घटना बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र की है। पति नीरज ऋषि ने बताया कि मंजू हर दिन की तरह रसोई में खाना बनाने गई थी। इसी दौरान जलावन के पीछे छिपे सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद घर के लोग मौके पर पहुंचे। सांप को भागता हुआ देखा। तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गए। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची।
घर में मचा कोहराम वहीं, सर्पदंश से मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। मृतका के चार बच्चे हैं। बच्चों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


