कोडरमा में सांप काटने से महिला की मौत:खेत में गेहूं उठाने गई महिला, मौके पर हुई बेहोश, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

कोडरमा में सांप काटने से महिला की मौत:खेत में गेहूं उठाने गई महिला, मौके पर हुई बेहोश, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

कोडरमा थाना क्षेत्र के लोचनपुर गांव में 42 वर्षीय महिला की सांप काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता देवी, पति मुकेश यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी अपने खेत में गेहूं की फसल उठाने के लिए गई थीं। इसी दौरान फसल के बीच छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। इसके बाद सुनीता देवी वहीं खेत में बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम कुछ समय बाद जब परिजन खेत पहुंचे, तो उन्होंने सुनीता देवी को बेसुध अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। इसी दौरान गेहूं की फसल के बीच से एक सांप निकलकर भागते हुए भी देखा गया, जिससे सांप काटने की पुष्टि हुई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उठाकर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुजरात में मजदूरी करता है पति इधर, मृतका के पति मुकेश यादव गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। उनके गांव लौटने का इंतजार किया जा रहा है। सुनीता देवी अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गई हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोचनपुर गांव में 42 वर्षीय महिला की सांप काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता देवी, पति मुकेश यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी अपने खेत में गेहूं की फसल उठाने के लिए गई थीं। इसी दौरान फसल के बीच छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। इसके बाद सुनीता देवी वहीं खेत में बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम कुछ समय बाद जब परिजन खेत पहुंचे, तो उन्होंने सुनीता देवी को बेसुध अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। इसी दौरान गेहूं की फसल के बीच से एक सांप निकलकर भागते हुए भी देखा गया, जिससे सांप काटने की पुष्टि हुई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उठाकर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुजरात में मजदूरी करता है पति इधर, मृतका के पति मुकेश यादव गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। उनके गांव लौटने का इंतजार किया जा रहा है। सुनीता देवी अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गई हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *