हमीरपुर में करंट लगने से महिला की मौत:पूजा के लिए स्विच ऑन करते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

हमीरपुर में करंट लगने से महिला की मौत:पूजा के लिए स्विच ऑन करते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना मौदहा क्षेत्र के गुरदहा गांव की है। गांव के प्रधान प्रदीप यादव की 50 वर्षीय पत्नी कमलेश शाम के समय घर में पूजा करने के लिए कमरे में गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि पूजा से पहले हाथ-पैर धोने के बाद उन्होंने बिजली के बोर्ड का स्विच ऑन किया, तभी वह करंट की चपेट में आ गईं। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर कमरे में बेहोश पड़ी कमलेश पर पड़ी तो उन्हें तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मामले में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजन यदि चाहेंगे तो पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गई हैं। दोनों बेटे इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *