गुमला के पालकोट प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दतली डैम के पास एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दंपती व पति की बहन सहित तीन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान 40 वर्षीय माधुरी कैथवर के रूप में हुई है। इस घटना में उनके पति प्रफुल्ल मिंज और बहन बसंती किस्पोट्टा को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद हाईवे वाहन महिला को कुचलते कोलेबिरा की ओर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, प्रफुल्ल मिंज अपनी पत्नी माधुरी और बहन के साथ अपने ससुराल ओबीरा महतो टोली आए थे। वे अपने समधी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर बाइक से निकले थे। घटना की सूचना मिलने पर पालकोट थाना के एएसआई सत्यनारायण महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। माधुरी कैथवर हैदराबाद में बागान में काम करती थीं। वह अपनी बहन की 25वीं सालगिरह के अवसर पर 27 दिसंबर को परिवार सहित बानो आई थीं। मृतका के चार बच्चे हैं। गुमला के पालकोट प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दतली डैम के पास एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दंपती व पति की बहन सहित तीन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान 40 वर्षीय माधुरी कैथवर के रूप में हुई है। इस घटना में उनके पति प्रफुल्ल मिंज और बहन बसंती किस्पोट्टा को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद हाईवे वाहन महिला को कुचलते कोलेबिरा की ओर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, प्रफुल्ल मिंज अपनी पत्नी माधुरी और बहन के साथ अपने ससुराल ओबीरा महतो टोली आए थे। वे अपने समधी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर बाइक से निकले थे। घटना की सूचना मिलने पर पालकोट थाना के एएसआई सत्यनारायण महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। माधुरी कैथवर हैदराबाद में बागान में काम करती थीं। वह अपनी बहन की 25वीं सालगिरह के अवसर पर 27 दिसंबर को परिवार सहित बानो आई थीं। मृतका के चार बच्चे हैं।


