किशनगंज के बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 16 सताल इस्तमरार गांव में देर रात आई तेज आंधी के कारण एक घर पर पेड़ गिर गया। इस घटना में घर में सो रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। वहीं, घायल दोनों बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका की पहचान वार्ड 16, सताल इस्तमरार निवासी तालु तुड्डू की पत्नी फूलमनी पवरडिया (लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी फूलमनी और अपने चारों बच्चों के साथ खाना खाकर सो चुके थे। देर रात आई तेज आंधी में घर के समीप स्थित आम का पेड़ अचानक टूटकर उनके घर के ऊपर जा गिरा। इस घटना में उनकी पत्नी फूलमनी की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। किशनगंज के बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 16 सताल इस्तमरार गांव में देर रात आई तेज आंधी के कारण एक घर पर पेड़ गिर गया। इस घटना में घर में सो रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। वहीं, घायल दोनों बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका की पहचान वार्ड 16, सताल इस्तमरार निवासी तालु तुड्डू की पत्नी फूलमनी पवरडिया (लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी फूलमनी और अपने चारों बच्चों के साथ खाना खाकर सो चुके थे। देर रात आई तेज आंधी में घर के समीप स्थित आम का पेड़ अचानक टूटकर उनके घर के ऊपर जा गिरा। इस घटना में उनकी पत्नी फूलमनी की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए।


