ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौत:गंगा स्नान करने सिमरिया गए थे दंपती, एक महीने पहले ही पति लुधियाना से आए थे

सिमरिया से गंगा स्नान कर घर लौट रही एक महिला की मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया स्थित टाली गुमटी चौक पर हुई। ऑटो पर दाहिनी ओर बैठी महिला की कोहनी से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र के नरपतनगर निवासी रमन मंडल की पत्नी रूपा देवी (42) के रूप में की गई है। मृतका के पति रमन मंडल ने बताया कि सोमवार को पत्नी के साथ गंगा स्नान करने सिमरिया गए थे। रात के कारण भालपट्टी थाना क्षेत्र के छोटाइपट्टी स्थित अपनी बहन के घर रुक गए थे।मंगलवार दोनों ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर (BR 32GB 5641) ने टक्कर मार दी। पति लुधियाना में नौकरी करते हैं
रमन मंडल ने बताया कि वे लुधियाना में निजी नौकरी करते हैं और एक महीने पहले ही घर आए थे। घटना की सूचना पर भालपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। सिमरिया से गंगा स्नान कर घर लौट रही एक महिला की मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया स्थित टाली गुमटी चौक पर हुई। ऑटो पर दाहिनी ओर बैठी महिला की कोहनी से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र के नरपतनगर निवासी रमन मंडल की पत्नी रूपा देवी (42) के रूप में की गई है। मृतका के पति रमन मंडल ने बताया कि सोमवार को पत्नी के साथ गंगा स्नान करने सिमरिया गए थे। रात के कारण भालपट्टी थाना क्षेत्र के छोटाइपट्टी स्थित अपनी बहन के घर रुक गए थे।मंगलवार दोनों ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर (BR 32GB 5641) ने टक्कर मार दी। पति लुधियाना में नौकरी करते हैं
रमन मंडल ने बताया कि वे लुधियाना में निजी नौकरी करते हैं और एक महीने पहले ही घर आए थे। घटना की सूचना पर भालपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *