हरियाणा के नारनौल में सीआईए रोड अंडर पास में गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला अंडरपास में भरे पानी की वजह से उसमें गिर गई थी। जिसके बाद उसका पीजीआईएमएस रोहतक उपचार चल रहा था, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। शहर के मोहल्ला फ्रांसखाना निवासी मृतका कमला के पुत्र मनीष ने बताया कि बीते 15 दिसंबर को करीब 63 वर्षीय कमला उसके भाई के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर से काम करने के लिए सीआईए रोड पर बने उनके प्लाट में प्लास्टिक को अलग करने के लिए जा रही थी। नहीं दिखा गड्ढा जब वे सीआईए रोड खड़खड़ी मोहल्ला वाले अंडरपास को पार कर रहे थे तो उसमें भरे पानी की वजह से गड्ढा नहीं दिखाई दिया तथा बाइक पर झटका लगने से वह नीचे गिर गई। नीचे गिरने की वजह से कमला के सर पर काफी चोट आई। हायर सेंटर किया रेफर जिसके बाद वे उसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वे कमला को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने उनको दो दिन तक रखा। उपचार के दौरान तोड़ा दम वहां पर भी आराम नहीं होने पर वे कमला को इलाज के लिए रोहतक पीजीआईएमएस लेकर गए। जहां पर कमला का सर का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के सात दिन तक कमला को होश नहीं आया तथा उसकी मौत हो गई।


