जमुई में ऑटो पलटने से महिला की मौत:दातुन बेचने जाने के दौरान हादसा, दूसरे राज्य में मजदूरी करता है पति

जमुई में ऑटो पलटने से महिला की मौत:दातुन बेचने जाने के दौरान हादसा, दूसरे राज्य में मजदूरी करता है पति

जमुई में शुक्रवार देर रात ऑटो पलट से महिला की मौत हो गई। घटना पाड़ो गांव के पास की है। मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अदवरिया गांव निवासी चुरकी देवी(45) के रूप में हुई है। वह अन्य लोगों के साथ एक ऑटो में सवार होकर दातुन बेचने के लिए जमुई आ रही थीं। पाड़ो गांव के समीप तेज रफ्तार के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में चालक सहित लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे। हादसे में अन्य यात्री सुरक्षित बच गए, लेकिन चुरकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पटना पहुंचने से पहले तोड़ दम स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को एंबुलेंस से सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार, चुरकी देवी के पति कुंदन मुर्मु बाहर मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। जमुई में शुक्रवार देर रात ऑटो पलट से महिला की मौत हो गई। घटना पाड़ो गांव के पास की है। मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अदवरिया गांव निवासी चुरकी देवी(45) के रूप में हुई है। वह अन्य लोगों के साथ एक ऑटो में सवार होकर दातुन बेचने के लिए जमुई आ रही थीं। पाड़ो गांव के समीप तेज रफ्तार के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में चालक सहित लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे। हादसे में अन्य यात्री सुरक्षित बच गए, लेकिन चुरकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पटना पहुंचने से पहले तोड़ दम स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को एंबुलेंस से सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार, चुरकी देवी के पति कुंदन मुर्मु बाहर मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *