करनाल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत:पुलिस ने दाह संस्कार रोका, परिजनों ने बीपी बताया; हत्या की आशंका पर जांच जारी

करनाल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत:पुलिस ने दाह संस्कार रोका, परिजनों ने बीपी बताया; हत्या की आशंका पर जांच जारी

करनाल जिले के धौलाकुआं गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका की पहचान धौलाकुआं निवासी ममता (27) के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत थी। परिजनों के अनुसार 25 मार्च को ममता पहले की तरह स्कूल गई थी, जहां अचानक उसका ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण वह गिर गई। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिर पीजीआई भी लेकर गए। इलाज के बाद उसे घर वापस ले आए, लेकिन बीती रात उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस को मिली सूचना, मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि ईआरवी पर सूचना मिली थी कि गांव में एक महिला की मौत हो गई है और परिवार दाह संस्कार की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हत्या की आशंका से जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार निसिंग थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि किसी पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *