ठंड से महिला की मौत; लंबे समय से थी बीमार:सुपौल में परिजन की मांग पर हो रहा पोस्टमॉर्टम, 4 दिनों से हालत थी नाजुक

ठंड से महिला की मौत; लंबे समय से थी बीमार:सुपौल में परिजन की मांग पर हो रहा पोस्टमॉर्टम, 4 दिनों से हालत थी नाजुक

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां ठंड लगने और गंभीर बीमारी के कारण एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मचहा गांव निवासी प्रमोद शर्मा की पत्नी सीमा कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार सीमा कुमारी पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं। ठंड के मौसम में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। बताया गया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हुई थीं और बीते लगभग दो वर्षों से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में संचालित “प्रगति दीदी की रसोई” में खाना बनाने का कार्य कर रही थीं। रोजगार के सिलसिले में वह त्रिवेणीगंज के लाल पट्टी वार्ड संख्या 17 स्थित अस्तित्व क्षेत्र में एक किराए के मकान में रूम लेकर रहती थीं। चार दिनों से हालत थी नाजुक परिजनों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से सीमा कुमारी की हालत काफी नाजुक थी। शुक्रवार की देर शाम उन्हें इलाज के लिए मधेपुरा ले जाया गया था। वहां उपचार के बाद उन्हें वापस उनके किराए के कमरे में छोड़ दिया गया। हालांकि रात के दौरान ठंड और अत्यधिक कमजोरी के कारण उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। शनिवार की सुबह जब परिजन उनके किराए के मकान पर पहुंचे तो उन्होंने सीमा कुमारी को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे परिजन परिजन महिला की मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीमा कुमारी की मौत ठंड और बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी स्पष्ट जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही सामने आ सकेगी। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां ठंड लगने और गंभीर बीमारी के कारण एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मचहा गांव निवासी प्रमोद शर्मा की पत्नी सीमा कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार सीमा कुमारी पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं। ठंड के मौसम में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। बताया गया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हुई थीं और बीते लगभग दो वर्षों से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में संचालित “प्रगति दीदी की रसोई” में खाना बनाने का कार्य कर रही थीं। रोजगार के सिलसिले में वह त्रिवेणीगंज के लाल पट्टी वार्ड संख्या 17 स्थित अस्तित्व क्षेत्र में एक किराए के मकान में रूम लेकर रहती थीं। चार दिनों से हालत थी नाजुक परिजनों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से सीमा कुमारी की हालत काफी नाजुक थी। शुक्रवार की देर शाम उन्हें इलाज के लिए मधेपुरा ले जाया गया था। वहां उपचार के बाद उन्हें वापस उनके किराए के कमरे में छोड़ दिया गया। हालांकि रात के दौरान ठंड और अत्यधिक कमजोरी के कारण उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। शनिवार की सुबह जब परिजन उनके किराए के मकान पर पहुंचे तो उन्होंने सीमा कुमारी को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे परिजन परिजन महिला की मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीमा कुमारी की मौत ठंड और बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी स्पष्ट जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही सामने आ सकेगी। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *