रोहतास में महिला ने 2 बच्चों संग खाया जहर:गंभीर हालत में वाराणसी रेफर, 24 मार्च को पति की पीट-पीटकर हुई थी हत्या

रोहतास में महिला ने 2 बच्चों संग खाया जहर:गंभीर हालत में वाराणसी रेफर, 24 मार्च को पति की पीट-पीटकर हुई थी हत्या

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में सोमवार देर शाम एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है। रेशमा खातून नामक महिला ने अपने बच्चों तैयबा खातून और हमजद के साथ घर के अंदर जहर खाया। देर शाम तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर तीनों अचेत अवस्था में मिले और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। 24 मार्च को पति की हुई थी हत्या बताया जा रहा है कि रेशमा खातून के पति हसन राजा की 24 मार्च को गांव में ही दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। यह घटना जमीन विवाद को लेकर हुई थी, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में हमलावरों को उन्हें लाठी-डंडों से पीटते और रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए देखा गया था। वायरल वीडियो में सासाराम-चौसा मुख्य मार्ग पर कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने युवक के एक पैर में रस्सी बांधकर उसे सड़क पर घसीटा और लाठी-डंडों से पीटा। युवक जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इस वक्त वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वहीं पति की हत्या के बाद से रेशमा खातून गहरे सदमे में थीं और मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। परिजनों के अनुसार, वह किसी से ठीक से बात भी नहीं करती थीं। पति के आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर चितरंजन ने बताया कि तीनों की हालत चिंताजनक है। फिलहाल, पुलिस पहले से दर्ज हसन राजा की हत्या के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस नई घटना से गांव में चिंता का माहौल है। रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में सोमवार देर शाम एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है। रेशमा खातून नामक महिला ने अपने बच्चों तैयबा खातून और हमजद के साथ घर के अंदर जहर खाया। देर शाम तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर तीनों अचेत अवस्था में मिले और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। 24 मार्च को पति की हुई थी हत्या बताया जा रहा है कि रेशमा खातून के पति हसन राजा की 24 मार्च को गांव में ही दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। यह घटना जमीन विवाद को लेकर हुई थी, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में हमलावरों को उन्हें लाठी-डंडों से पीटते और रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए देखा गया था। वायरल वीडियो में सासाराम-चौसा मुख्य मार्ग पर कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने युवक के एक पैर में रस्सी बांधकर उसे सड़क पर घसीटा और लाठी-डंडों से पीटा। युवक जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इस वक्त वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वहीं पति की हत्या के बाद से रेशमा खातून गहरे सदमे में थीं और मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। परिजनों के अनुसार, वह किसी से ठीक से बात भी नहीं करती थीं। पति के आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर चितरंजन ने बताया कि तीनों की हालत चिंताजनक है। फिलहाल, पुलिस पहले से दर्ज हसन राजा की हत्या के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस नई घटना से गांव में चिंता का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *