रसोई गैस की किल्लत के विरोध में आज उदयपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देहलीगेट चौराहा पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एक महिला नेता ने गैस सिलेंडर को आग के बीच फेंक दिया वैसे सिलेंडर खाली था। उदयपुर शहर के देहलीगेट स्थित शांति एवं आनंदी स्मारक के सामने उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। काग्रेसजनों ने वहां पर नारेबाजी की और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार को निशाने पर लिया। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां पर पुतला फूंका। कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर मीणा ने हाथों में सिलेंडर उठाया और जनता की तकलीफ और मंहगाई को लेकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान कांग्रेस की महिला नेता कामिनी गुर्जन ने हाथों में खाली सिलेंडर लेकर उसने सड़की की तरफ फेंक कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व खेल मंत्री डा. मांगीलाल गरासिया, कांग्रेस नेता कल्याण सिंह राव, मधु सालवी, टीटू सुथार, संजीव राज पुरोहित आदि मौजूद रहे।


