मोहनिया बैंक में महिला से 18 हजार की ठगी:रुपए बदलने का दिया लालच, तीन अज्ञात बदमाश फरार

मोहनिया बैंक में महिला से 18 हजार की ठगी:रुपए बदलने का दिया लालच, तीन अज्ञात बदमाश फरार

मोहनिया नगर के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बुधवार को एक महिला के साथ ठगी की घटना सामने आई। भरखर गांव निवासी लालमुनि देवी अपने बेटे संजू कुमार के साथ बैंक पहुंची थीं और उन्होंने 25 हजार रुपये निकाले थे। बैंक परिसर में मौजूद तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रुपए बदलने का लालच दिया। उन्होंने महिला से पूरी राशि ले ली और बदले में केवल 7 हजार रुपये लौटाए। शेष 18 हजार रुपये लेकर वे मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है, लेकिन पीड़ित पक्ष से अभी लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और ऐसे लालच में न आने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मोहनिया नगर के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बुधवार को एक महिला के साथ ठगी की घटना सामने आई। भरखर गांव निवासी लालमुनि देवी अपने बेटे संजू कुमार के साथ बैंक पहुंची थीं और उन्होंने 25 हजार रुपये निकाले थे। बैंक परिसर में मौजूद तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रुपए बदलने का लालच दिया। उन्होंने महिला से पूरी राशि ले ली और बदले में केवल 7 हजार रुपये लौटाए। शेष 18 हजार रुपये लेकर वे मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है, लेकिन पीड़ित पक्ष से अभी लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और ऐसे लालच में न आने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *