नवादा में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की भीड़ ने पिटाई कर दी। यह घटना गुरुवार को वारसलीगंज प्रखंड के बाघी बरडीहा गांव में हुई। महिला बिहार शरीफ की रहने वाली बताई जा रही है। जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इन अफवाहों के कारण जिला प्रशासन ने अब कठोर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
मारपीट करने वालों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में एक युवक महिला को बचाने की कोशिश करता भी दिख रहा है।
वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने घटना के बाद एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले तथ्यों का सत्यापन कर लें। अफवाह फैलाकर मारपीट करना गलत
थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कभी-कभी लोग मानसिक रूप से परेशान होते हैं या अपने परिवार से मिलने बाहर से आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर किसी के साथ मारपीट करना कहीं से भी उचित नहीं है। नवादा में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की भीड़ ने पिटाई कर दी। यह घटना गुरुवार को वारसलीगंज प्रखंड के बाघी बरडीहा गांव में हुई। महिला बिहार शरीफ की रहने वाली बताई जा रही है। जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इन अफवाहों के कारण जिला प्रशासन ने अब कठोर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
मारपीट करने वालों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में एक युवक महिला को बचाने की कोशिश करता भी दिख रहा है।
वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने घटना के बाद एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले तथ्यों का सत्यापन कर लें। अफवाह फैलाकर मारपीट करना गलत
थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कभी-कभी लोग मानसिक रूप से परेशान होते हैं या अपने परिवार से मिलने बाहर से आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर किसी के साथ मारपीट करना कहीं से भी उचित नहीं है।