दो हजार रुपए बकाया मांगने पर महिला को पीटा:किराने की दुकान से राशन का सामान ले गया था, घायल दुकानदार का चल रहा इलाज

दो हजार रुपए बकाया मांगने पर महिला को पीटा:किराने की दुकान से राशन का सामान ले गया था, घायल दुकानदार का चल रहा इलाज

समस्तीपुर में एक महिला दुकानदार से मारपीट की गई है। महिला की किराने की दुकान है। विवाद 2000 रुपए बकाए को लेकर हुआ। घायल महिला केराय सरपत्ति वार्ड-3 निवासी सुनील कुमार सिंह की 34 वर्षीय पत्नी कुमारी सावित्री देवी है। घायल कुमारी सावित्री देवी ने बताया कि गांव के सुरेंद्र सिंह ने 4 साल पहले मेरी दुकान से चावल, दाल, चीनी और अन्य सामान खरीदे थे, जिसका ₹2000 बकाया था। जब वह बकाया मांगने सुरेंद्र सिंह के घर गईं, तो सुरेंद्र सिंह, उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। इमरजेंसी वार्ड में चल रहा महिला का इलाज परिजनों ने घायल सावित्री देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया है। यहां डॉक्टर राकेश रोशन चौधरी की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसके लिए सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है। घायल महिला दुकानदार ने बताया कि उनके 2 बेटे और 1 बेटी है। वह किराना दुकान चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। अस्पताल से पुलिस को दी गई मामले की सूचना
सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर राकेश रोशन चौधरी ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि घायल महिला का बयान दर्ज किया जा सके। बयान के बाद मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए विभूतिपुर थाने भेज दिया जाएगा। समस्तीपुर में एक महिला दुकानदार से मारपीट की गई है। महिला की किराने की दुकान है। विवाद 2000 रुपए बकाए को लेकर हुआ। घायल महिला केराय सरपत्ति वार्ड-3 निवासी सुनील कुमार सिंह की 34 वर्षीय पत्नी कुमारी सावित्री देवी है। घायल कुमारी सावित्री देवी ने बताया कि गांव के सुरेंद्र सिंह ने 4 साल पहले मेरी दुकान से चावल, दाल, चीनी और अन्य सामान खरीदे थे, जिसका ₹2000 बकाया था। जब वह बकाया मांगने सुरेंद्र सिंह के घर गईं, तो सुरेंद्र सिंह, उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। इमरजेंसी वार्ड में चल रहा महिला का इलाज परिजनों ने घायल सावित्री देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया है। यहां डॉक्टर राकेश रोशन चौधरी की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसके लिए सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है। घायल महिला दुकानदार ने बताया कि उनके 2 बेटे और 1 बेटी है। वह किराना दुकान चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। अस्पताल से पुलिस को दी गई मामले की सूचना
सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर राकेश रोशन चौधरी ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि घायल महिला का बयान दर्ज किया जा सके। बयान के बाद मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए विभूतिपुर थाने भेज दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *