पटना सिटी में बच्ची चोरी की अफवाह पर एक महिला को भीड़ ने पीट दिया। लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप पीड़िता पर लगाया था। कुछ लोग शोर मचाने लगे थे, इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। जिसके बाद बिना कुछ सोचे-समझे महिला की पिटाई कर दी गई। महिला की बात कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इसी बीच किसी ने डायल-112 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को भीड़ से निकाला। इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगरा इलाके की है। महिला को कई जगह लगी चोटें चिकित्सकों ने बताया कि महिला को शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। उसका इलाज जारी है। मालसलामी थाना के पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में महिला निर्दोष पाई गई है। बच्चा चोरी की बात पूरी तरह अफवाह साबित हुई है। अधिकारी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाई, जिसके कारण यह घटना हुई।
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने अफवाह फैलाने और कानून हाथ में लेने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने और हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटना सिटी में बच्ची चोरी की अफवाह पर एक महिला को भीड़ ने पीट दिया। लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप पीड़िता पर लगाया था। कुछ लोग शोर मचाने लगे थे, इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। जिसके बाद बिना कुछ सोचे-समझे महिला की पिटाई कर दी गई। महिला की बात कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इसी बीच किसी ने डायल-112 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को भीड़ से निकाला। इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगरा इलाके की है। महिला को कई जगह लगी चोटें चिकित्सकों ने बताया कि महिला को शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। उसका इलाज जारी है। मालसलामी थाना के पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में महिला निर्दोष पाई गई है। बच्चा चोरी की बात पूरी तरह अफवाह साबित हुई है। अधिकारी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाई, जिसके कारण यह घटना हुई।
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने अफवाह फैलाने और कानून हाथ में लेने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने और हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


