सुरसंड में मीट विवाद में पीट-पीट कर महिला की हत्या:12 लोग घायल, पीड़ित परिवार ने कहा- आरोपी ने बकरे की जगह दूसरे जानवर का मीट दिया

सुरसंड में मीट विवाद में पीट-पीट कर महिला की हत्या:12 लोग घायल, पीड़ित परिवार ने कहा- आरोपी ने बकरे की जगह दूसरे जानवर का मीट दिया

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को मीट के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि बच्चों सहित करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी । शब-ए-बारात के दिन यह घटना हुई है। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के हनुमान नगर (मियां टोली) की है। क्यों बढ़ा विवाद ? लोगों ने बताया कि नसीब राइन के परिवार के सदस्य गांव के एक दुकानदार से खस्सी (बकरे) का मीट खरीदने गए थे। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने खस्सी के बजाय कोई दूसरा मीट दे दिया। जब इस बात का विरोध किया गया, तो विवाद गाली-गलौज तक पहुँच गया। हमलावरों ने एक महिला को लाठी-डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घर में घुस कर हमला विवाद बढ़ने पर आरोपी रहमान के पुत्रों खालिद, वाजिद, परवेज और हामिद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नसीब राइन के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में नसीब राइन की 55 वर्षीय पत्नी तजमुन खातून की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग हैं घायल घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुरसंड में भर्ती कराया गया। घायलों में मुमीना खातून, समीदा खातून, अप्सना, साहिमा, गजाला और नजाम राइन के साथ 8 से 11 वर्ष के बच्चे मकबूल, नियाज, तमीम और दिलबर शामिल हैं। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को मीट के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि बच्चों सहित करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी । शब-ए-बारात के दिन यह घटना हुई है। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के हनुमान नगर (मियां टोली) की है। क्यों बढ़ा विवाद ? लोगों ने बताया कि नसीब राइन के परिवार के सदस्य गांव के एक दुकानदार से खस्सी (बकरे) का मीट खरीदने गए थे। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने खस्सी के बजाय कोई दूसरा मीट दे दिया। जब इस बात का विरोध किया गया, तो विवाद गाली-गलौज तक पहुँच गया। हमलावरों ने एक महिला को लाठी-डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घर में घुस कर हमला विवाद बढ़ने पर आरोपी रहमान के पुत्रों खालिद, वाजिद, परवेज और हामिद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नसीब राइन के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में नसीब राइन की 55 वर्षीय पत्नी तजमुन खातून की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग हैं घायल घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुरसंड में भर्ती कराया गया। घायलों में मुमीना खातून, समीदा खातून, अप्सना, साहिमा, गजाला और नजाम राइन के साथ 8 से 11 वर्ष के बच्चे मकबूल, नियाज, तमीम और दिलबर शामिल हैं। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *