भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मसदी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने अपने देवर पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में शिव शंकर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने आई उनकी बेटी प्रीति के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित शिव शंकर मंडल ने आरोप लगाया कि उनके कोई पुत्र नहीं हैं, केवल तीन बेटियां हैं। इसी कारण उनके भाई और भाभी लंबे समय से उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। 7 फरवरी को जब वे अपनी जमीन पर चौकी पर बैठे थे, तभी उनके भाई की पत्नी अनीशा देवी वहां पहुंचीं और जमीन के हिस्से को लेकर विवाद करने लगीं। विवाद बढ़ने पर अनीशा देवी ने ईंट उठाकर शिव शंकर मंडल के सिर पर हमला कर दिया। जब उनकी बेटी प्रीति अपने पिता को बचाने पहुंची, तो आरोपी महिला ने उसके साथ भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को पहले सुलतानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता प्रीति ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर प्रताड़ना झेल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2023 में भी इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें उनके चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपियों की दबंगई बढ़ गई थी। बुधवार को पीड़ित परिवार ने सुलतानगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मसदी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने अपने देवर पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में शिव शंकर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने आई उनकी बेटी प्रीति के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित शिव शंकर मंडल ने आरोप लगाया कि उनके कोई पुत्र नहीं हैं, केवल तीन बेटियां हैं। इसी कारण उनके भाई और भाभी लंबे समय से उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। 7 फरवरी को जब वे अपनी जमीन पर चौकी पर बैठे थे, तभी उनके भाई की पत्नी अनीशा देवी वहां पहुंचीं और जमीन के हिस्से को लेकर विवाद करने लगीं। विवाद बढ़ने पर अनीशा देवी ने ईंट उठाकर शिव शंकर मंडल के सिर पर हमला कर दिया। जब उनकी बेटी प्रीति अपने पिता को बचाने पहुंची, तो आरोपी महिला ने उसके साथ भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को पहले सुलतानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता प्रीति ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर प्रताड़ना झेल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2023 में भी इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें उनके चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपियों की दबंगई बढ़ गई थी। बुधवार को पीड़ित परिवार ने सुलतानगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


