किशनगंज पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए एक महिला को 7.74 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कुर्लीकोट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला की पहचान मुन्नी बेगम (35 वर्ष), पति जैदुल मोहम्मद, निवासी जामुनी गुड़ी वार्ड-7, थाना कुर्लीकोट, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। कुर्लीकोट थाना अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मुन्नी बेगम को जामुनीगुड़ी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में आज जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को चकमा देकर पति फरार अभिषेक गुप्ता ने यह भी बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी, महिला का पति जैदुल मोहम्मद, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने दोहराया कि किशनगंज पुलिस नशा उन्मूलन के प्रति कटिबद्ध है और ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। बता दें कि कुर्लीकोट क्षेत्र पश्चिम बंगाल सीमा से सटा हुआ है, जहाँ पुलिस द्वारा अक्सर नशा विरोधी अभियान चलाए जाते हैं। हाल के दिनों में, पुरुष तस्करों के साथ-साथ महिला तस्करों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। किशनगंज पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए एक महिला को 7.74 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कुर्लीकोट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला की पहचान मुन्नी बेगम (35 वर्ष), पति जैदुल मोहम्मद, निवासी जामुनी गुड़ी वार्ड-7, थाना कुर्लीकोट, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। कुर्लीकोट थाना अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मुन्नी बेगम को जामुनीगुड़ी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में आज जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को चकमा देकर पति फरार अभिषेक गुप्ता ने यह भी बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी, महिला का पति जैदुल मोहम्मद, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने दोहराया कि किशनगंज पुलिस नशा उन्मूलन के प्रति कटिबद्ध है और ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। बता दें कि कुर्लीकोट क्षेत्र पश्चिम बंगाल सीमा से सटा हुआ है, जहाँ पुलिस द्वारा अक्सर नशा विरोधी अभियान चलाए जाते हैं। हाल के दिनों में, पुरुष तस्करों के साथ-साथ महिला तस्करों की संलिप्तता भी सामने आ रही है।


