शेखपुरा में हरियाणा पुलिस ने शनिवार को स्थानीय नगर थाना पुलिस के सहयोग से शहर के हसनगंज मुहल्ले में छापामारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 80 लाख रुपये की ठगी के एक मामले में हुई है। गिरफ्तार महिला की पहचान हसनगंज मोहल्ला निवासी गुडिया देवी के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र कुमार की पत्नी और शिव शंकर प्रसाद की पुत्रवधू हैं। नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि यह मामला अगस्त 2024 में हरियाणा के फरीदाबाद के सारन थाना में दर्ज किया गया था। ठगी की कुल राशि 80 लाख रुपये बताई गई है। आधा दर्जन बैंक खातों में मंगवाई थी राशि पुलिस के अनुसार इस मामले के मुख्य आरोपी रूप सिंह ने लाखों रुपये की राशि आधा दर्जन से अधिक लोगों के अलग-अलग बैंक खातों में मंगवाई थी। इनमें गिरफ्तार महिला और उसके पति का बैंक खाता भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के चंदासी निवासी सर्वजीत के पुत्र अभिषेक के बैंक खाते में भी रुपये ट्रांसफर किए गए थे। छापामारी का नेतृत्व हरियाणा के सारन थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार और नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। हरियाणा पुलिस टीम के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी और गिरफ्तार महिला का पति फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार महिला को स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ लेकर वापस लौट गई है। शेखपुरा में हरियाणा पुलिस ने शनिवार को स्थानीय नगर थाना पुलिस के सहयोग से शहर के हसनगंज मुहल्ले में छापामारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 80 लाख रुपये की ठगी के एक मामले में हुई है। गिरफ्तार महिला की पहचान हसनगंज मोहल्ला निवासी गुडिया देवी के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र कुमार की पत्नी और शिव शंकर प्रसाद की पुत्रवधू हैं। नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि यह मामला अगस्त 2024 में हरियाणा के फरीदाबाद के सारन थाना में दर्ज किया गया था। ठगी की कुल राशि 80 लाख रुपये बताई गई है। आधा दर्जन बैंक खातों में मंगवाई थी राशि पुलिस के अनुसार इस मामले के मुख्य आरोपी रूप सिंह ने लाखों रुपये की राशि आधा दर्जन से अधिक लोगों के अलग-अलग बैंक खातों में मंगवाई थी। इनमें गिरफ्तार महिला और उसके पति का बैंक खाता भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के चंदासी निवासी सर्वजीत के पुत्र अभिषेक के बैंक खाते में भी रुपये ट्रांसफर किए गए थे। छापामारी का नेतृत्व हरियाणा के सारन थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार और नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। हरियाणा पुलिस टीम के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी और गिरफ्तार महिला का पति फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार महिला को स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ लेकर वापस लौट गई है।


